नीतियाँ किसे कहते हैं ?

 नीतियाँ किसे कहते हैं ?

आर्थिक विकास को गति देने के लिए वैज्ञानिक तरीके प्रयुक्त किये जा रहे हैं। राज्य को अपने महत्वपूर्ण निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं राज्य कर्मचारियों पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन सरकारी तंत्र किस आधार पर कार्य करे और उसके मार्गदर्शक तत्व क्या हों, यह निश्चित करना पड़ता है। अतः राज्य द्वारा निर्धारित उद्देश्यों, विचारों तथा निर्देशों को कुछ संक्षिप्त एवं स्पष्ट मार्गदर्शक सूत्रों एवं कार्य सिद्धान्तों में परिवर्तित करना आवश्यक ही जाता हैं इन मार्गदर्शक सूत्रों या सिद्धान्तों को नीतियाँ कहते हैं।

Post a Comment

0 Comments