आर्थिक नीति से क्या तात्पर्य है ?

 आर्थिक नीति से क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर- आर्थिक नीति का तात्पर्य किसी देश की सरकार द्वारा अपनाई गई उस नीति से है जो अर्थव्यवस्था के प्रबन्ध नियमन एवं नियंत्रण को सरल बनाती है तथा आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिये आर्थिक नीति निर्धारित करती है। नीति में अनुकूल क्रियाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। जबकि प्रतिकूल क्रियाओं को नियंत्रित किया जाता है। इस प्रकार आर्थिक नीति एक ऐसी क्रियाओं को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिकूल आर्थिक क्रियाओं को नियमित एवं नियंत्रित करने की व्यवस्था होती है।

आर्थिक नियोजन में सरकार सर्वप्रथम उद्देश्य निर्धारित करती है। इनकी प्राप्ति के लिये आर्थिक नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं। प्रशासनिक अधिकारी आर्थिक क्रियाओं के संचालन में आर्थिक नीतियों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। इस प्रकार आर्थिक नीति का तात्पर्य आर्थिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये अपनायी जाने वाली कार्यविधि से है। आर्थिक क्रियाओं को स्वेच्छा से न चलने देकर निश्चित दिशा में संचालित करना, आर्थिक नियंत्रण कहलाता है।

Post a Comment

0 Comments