मूल्य नीति क्यों घोषित की जाती है

  मूल्य नीति क्यों घोषित की जाती है ?


उत्तर - मूल्य नीति - विकासशील देशों में विकास की प्रारंभिक अवस्था में आधारभूत एवं बड़े उद्योगों एवं सामाजिक सेवाओं पर भारी व्यय किया जाता है। इन उद्योगों की निर्माण अवधि लम्बी होती है, जिससे इन पर किया गया व्यय तो आय के रूप में समाज तक पहुँच जाता है किन्तु इनमें उत्पादन प्रारंभ नहीं होती है। आय बढ़ने से वस्तुओं की माँग बढ़ जाती है लेकिन पूर्ति देरी से बढ़ती है जिससे मूल्य वृद्धि हो जाती है। आदमी का जीना कठिन हो जाता है। अतः मूल्य नीति घोषित की जाती है। इसके अंतर्गत वस्तुओं के अधिकतम मूल्य निर्धारित किये जाते हैं। कुछ वस्तुएँ सरकार द्वारा उचित मूल्य पर उपलब्ध करायी जाती हैं।


Post a Comment

0 Comments