खाद अथवा उर्वरक क्या है

                                      खाद अथवा उर्वरक क्या है ?इसे पौधों में क्यों डाला जाता है ?

उत्तर- फसलों एवं पौधों को भी मनुष्य की तरह आहार की आवश्यकता होती है, जैसे मनुष्य आहार

के अभाव में बहुत दिनों तक जीवित नहीं रह सकता उसकी कार्यक्षमता नष्ट हो जाती है। उसी तरह पौधों में उनको वृद्धि रुक जाती है फलना-फूलना कम या बन्द हो जाता है अर्थात् फसलों से पर्याप्त पैदावार नहीं हो पाती। अच्छी पैदावार के लिए फसलों (पौधों) को आवश्यक आहार (पोषक तत्व) उचित मात्रा में और समय पर मिलना चाहिये। पौधों को पोषक तत्व मिट्टी से मिलते हैं। पौधों की जड़ें पोषक तत्वों को ग्रहण कर पोषक तत्व को पौधे के वायवीय भागों में स्थानान्तरित (जल के साथ) करती हैं। जहाँ उनका विभिन्न रूप में उपयोग होता है।

किसी निश्चित क्षेत्र में बार-बार फसल उगाने से वहाँ की मृदा में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तथा धीरे-धीरे वहाँ उगाई जाने वाली फसलों की पैदावार में कमी हो जाती है। पैदावार कम हो इसके लिए आवश्यक है कि हम मिट्टी में समय-समय पर पौधों के पोषक तत्वों को मिलायें। साधारणतया इसके लिए हम खाद (Manure) या उर्वरक (Fertilizer) डालते हैं।

Post a Comment

0 Comments